BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना कहर जारी: अब ये एक्ट्रेस पाई गई कोरोना पॉजिटिव

 फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना कहर जारी: अब ये एक्ट्रेस पाई गई कोरोना पॉजिटिव
Share

फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना सबको अपनी चपेट में लेने लगा है एक बार फिर वरुण धवन के साथ लीड रोल में नजर आ चुकीं ब्रिटिश एक्ट्रेस बनिता संधू को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कोलकाता में फिल्म कविता एंड टेरेसा की शूटिंग कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था जो कि पॉजिटिव आया है। बनिता ने कोलकाता के सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
बनिता 20 दिसंबर को कोलकाता आई थीं और उन्होंने उसी फ्लाइट में सफर किया था जिसमें म्यूटेंट कोरोना वायरस से संक्रमित यूथ ने ट्रैवल किया था। जब सोमवार दोपहर में उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया तो तुरंत जांच के लिए कदम उठाए गए कि कहीं वह नए प्रकार के कोरोना स्ट्रेन से ग्रसित तो नहीं हैं। इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

सरकारी अस्पताल में इलाज से कतरा रही एक्ट्रेस-
23 वर्षीय बनिता ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराने से ये कहते हुए इनकार कर दिया कि इस अस्पताल में बुनियादी इनफ्रास्ट्रक्चर मिसिंग है। ये कहते हुए उन्होंने हॉस्पिटल की एम्बुलेंस से बाहर आने से इनकार कर दिया। PTI की एक रिपोर्ट से मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने बताया, "हमें राज्य सचिवालय और स्वास्थ्य विभाग को इस बात की सूचना देनी पड़ी कि वह एम्बुलेंस से बाहर आने से इनकार कर रही हैं। वह वहां से जाना चाहती हैं। 

ब्रिटिश हाई कमीशन को इस बारे में सूचित किया गया क्योंकि इस तरह उन्हें जाने नहीं दिया जा सकता था। ये प्रोटोकॉल के विरुद्ध था। इतना ही नहीं इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस आई और उन्होंने एम्बुलेंस को चारों तरफ से घेर लिया ताकि वो वहां से निकल नहीं पाएं। जानकारी के मुताबिक काफी सीनियर डॉक्टर ने बनिता को काउंसिल किया जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

Share

Leave a Reply