BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना रिटर्न: राजधानी में लगाया जा सकता है नाइट कर्फ्यू, पढ़े पूरी खबर

 कोरोना रिटर्न: राजधानी में लगाया जा सकता है नाइट कर्फ्यू, पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट में कहा है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। हालांकि अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

दूसरी ओर, कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग संबंधी याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को स्टेटस रिपोर्ट में उचित जानकारी नहीं देने को लेकर फटकार भी लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि महत्वपूर्ण जानकारी को मिटा दिया गया है, छपाई स्पष्ट नहीं है, हम बेट की कुल संख्‍या को पढ़ नहीं सकते। इस मामले में अगली सुनवाई अब 3 दिसंबर को होगी।

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से यह भी पूछा कि दिल्ली के कोविड हेल्थकेयर सेंटर में बेड्‍स खाली क्यों हैं, लोगों को हेल्थ केयर सेंटर की जानकारी के विज्ञापन देने के लिए सरकार द्वारा क्या किया गया?

इसके जवाब में दिल्ली सरकार ने कहा कि सभी जानकारी दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालांकि सरकार के इस जवाब से अदालत संतुष्ट नहीं हुई।

Share

Leave a Reply