नशे की लत: सुलेशन नहीं देने पर चार आरोपियों ने युवक को किया आग के हवाले, जाने कहा का है यह मामला...
रायपुर। नशे की लत जब सर चढ़ कर बोलने लगता है तो वह नशे के लिए कुछ भी करने को उतारू हो जाता है ठीक इसी तरह एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है जहां चार युवको ने मिलकर एक युवक से सुलोसन( नशीली पदार्थ ) की मांग की युवक द्वारा मना करने पर उसे आग के हवाले कर दिया गया| बता दे की रायपुर से लगे धरसींवा इलाके के एक घर में सो रहे युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है सांकरा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक किरन उर्फ कोल्हा सायतोड़े अपने घर में दोपहर सो रहा था।
इस दौरान वहां चार अज्ञात आरोपी आ धमके और युवक से सुलेशन की मांग करने लगे। आरोपियों में एक बालिग सहित तीन नाबालिग थे। सुलेशन नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने जलती हुई माचिस की तीली युवक पर फेंक दी और वहां फरार हो गए। आग से घिरे युवक को देखकर पड़ोसी ने कंबल लपेटकर युवक को बचाया। युवक करीब पचास फीसदी जल चुका है। आग से झुलसे युवक को 108 के जरिए धरसींवा के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।







.jpeg)












