BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिवाली बोनस के नाम पर मिठाई मिलने से परेशान हैं निजी कंपनियों के कर्मचारी, ऐसे मीम्स हो रहे हैं वायरल

 दिवाली बोनस के नाम पर मिठाई मिलने से परेशान हैं निजी कंपनियों के कर्मचारी, ऐसे मीम्स हो रहे हैं वायरल
Share

नई दिल्ली। दिवाली, भारत का एक ऐसा त्योहार जब सभी को किसी न किसी तोहफे का इंतजार होता है। अपने मन में ऐसी ही आस लिए होता है एक निजी कंपनी का कर्मचारी, जिसे हर साल गिफ्ट के नाम पर ड्राय फ्रूट्स और मिठाई मिलती है। कंपनी के इस रवैये का मजाक उड़ाने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स का सहारा लिया है। खास बात है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कुछ राज्य सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली की बोनस देने का फैसला किया है।

अब इन हालातों से खुद को जोड़कर देख रहे निजी कंपनी के कर्मचारी अपने दिवाली गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हमें ऐसे ही कुछ यूजर्स मिले, जो सरकारी और निजी कंपनियों से मिलने वाले बोनस और गिफ्ट की तुलना कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्मी डायलॉग की मदद ली है।

खास बात है कि कंपनियां भी बुरे दौर से गुजर रही है। क्योंकि हम पहले ही साल 2020 का 90 फीसदी हिस्सा कोरोना वायरस महामारी के डर में गुजार चुके हैं। ऐसे भी कई कर्मचारी हैं, जिन्होंने इस महामारी के कारण अपनी नौकरियां तक गंवा दी हैं। वहीं, कई कंपनियां की माली हालत इतनी खस्ता हो गई कि उन्हें काम बंद करना पड़ा। हालांकि, सरकारी नौकरी कर रहे केंद्र के कर्मचारियों को प्री रुपे कार्ड के जरिए 10 हजार रुपए का फेस्टिवल एडवांस दिए जाने की घोषणा हो चुकी है। इतना ही नहीं इस कार्ड का खर्च भी सरकार खुद ही उठाएगी। कर्मचारी को इस रकम के लिए कोई ब्याज नहीं देना है और 10 किस्तों में चुकाना है।

Share

Leave a Reply