CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दूसरे की जमीन का फर्जी खसरा नंबंर देकर किया लाखों का धोखाधड़ी,ठगी का मामला दर्ज

 दूसरे की जमीन का फर्जी खसरा नंबंर देकर किया लाखों का धोखाधड़ी,ठगी का मामला दर्ज
Share

आरोपियों ने प्लांट दिखाकर किया था इकरारनामा व पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री
रायपुर। दुसरे की जमीन को अपना बताकर बेचकर दो लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंपानगर मालेगांव जबलपुर मध्यप्रदेश निवासी विश्वजीत सरकार 45 वर्ष पिता स्व.गोपालचंद सरकार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अभिजीत तिवारी,निवासी लक्ष्मी नगर,थाना टिकरापारा, रायपुर एवं निरंजन नंदा पिता स्व.जगन्नाथ नंदा निवसी बसना जिला महासमुंद के द्वारा जमीन की धोखधडी कर रजिस्ट्री कर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी किया। प्रार्थी 2004 सें 2007 तक रायपुर में निवास कर रहा था उसी दरमियान कमल किशोर डागा से सम्पर्क करने पर बताया कि अभिजित तिवारी ने जमीन प्लाटिंग का काम करता है अच्छी जमीन है खरीद लो तब अभिजित तिवारी ने बोरिया खुर्द में ले जा कर प्लाटिंग जमीन को दिखाया था तो जमीन देखकर मैं खरीदी करने राजी हो गया,अभिजीत तिवारी ने जमीन ब्रिकी करने इकरार नामा कराया , दिनांक 24/03/2008 को प0ह0न0 105 खसरा नं0 81/4 रकबा 25&40 1000 वर्ग फुट का रजिस्ट्री निरंजन नंदा के द्वारा चुकता 6 लाख 60 हजार रूपये पंजीयन कार्यलय रायपुर में रजिस्ट्री कराया था। रजिस्ट्री कराने के बाद जमीन का मेरे नाम से नमांतरण भी करावाया गया। रजिस्ट्री के बाद दिखाये गये जमीन का चारो तरफ  फि न्सींग कराया था। सन 2017 में उक्त जमीन को बेचने के लिये किसी से सौदा किया तो पता चला की दुसरे का खसरा नं. की जमीन को निरंजन नंदा एवं अभिजीत तिवारी के द्वारा प्रार्थी साथ धोखाधड़ी कर जमीन का रजिस्ट्री कराया था। जमीन के संबंध में आरोपी सेे सम्पर्क करने पर बोला कि आप लोगों के खसरा नं.का वहा पर जमीन नही है इसके बदले में चार लाख रूपये वापस करूंगा बोलकर दो साल से घुमाते रहा। आज तक उक्त जमीन का न कब्जा दिलाया और न ही रकम वापस किया गया है। प्रार्थी के साथ साथ  उसके दोस्त विजय कुमार बैद को भी उसी प.ह.न.0105 खसरा नं. 81/4 रकबा 25&40 1000 वर्ग फुट को दिनांक 24/03/2008 को रजिस्ट्री करवाया गया है । जिसे भी अभिजीत तिवारी एवं निरंजन नंदा के द्वारा धोखधड़ी किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Share

Leave a Reply