BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नवीन विधानसभा भवन में भविष्य की जरूरतों का रखा गया है ध्यान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 नवीन विधानसभा भवन में भविष्य की जरूरतों का रखा गया है ध्यान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share

रायपुर। इतिहास में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। 29 अगस्त 1947 को ही देश के संविधान के लिए डा. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधानसभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक प्रारूप समिति का गठनन किया गया था। यह सुखद संयोग है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज ही नवीन विधानसभा भवन का भूमिपूजन नवा रायपुर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होगा कि नवीन विधानसभा भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो और यह भी प्रयास होगा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां विधानसभा का एक सत्र जरूर हो। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में नवीन विधानसभा भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात अपने उद्बोधन में उक्त बातें कही। सीएम बघेल ने कहा कि हमारे पुर्वजों के आशीर्वाद आज फलित हो रहा है। उनका सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में करोड़ों रूपए खर्च करने के बाद भी बसाहट नहीं हुआ है। यदि जल्द से जल्द यहां बसाहट नहीं हुआ तो करोड़ों, अरबों रूपए व्यर्थ चला जाएगा। राज्य के जनप्रतिनिधियों की भी यही मंशा थी कि नवा रायपुर में सर्वसुविधायुक्त व भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नया विधानसभा भवन बनाया जाए। अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब यह सपना साकार होने जा रहा है। नवीन विधानसभा भवन ऐसा होगा जिससे मंत्रालय व संचालनालय आपस में जुड़ सकें। अधिकारी जरूरत होने पर तत्काल मंत्रालय से विधानसभा भवन आ-जा सकें। सीएम बघेल ने कहा कि अब यहां विधायकों, संसदीय सचिवों व अधिकारियों को स्थान दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि यदि यहां आकर रहेंगे तो निश्चित रूप से जनता भी यहां आकर बसना शुरू करेगी और नवा रायपुर आबाद होगा। आबादी बढऩे पर यहां हॉस्पिटल, बाजार आदि विकसित होगा। उन्होने कहा कि हमने मध्यप्रदेश में भी नवीन विधानसभा भवन देखा है। हमारा प्रयास होगा कि जल्द से जल्द नवीन विधानसभा भवन बनकर तैयार हो। 

सीएम से अनुरोध जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराएं: महंत
अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष . चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया कि वे अधिकारियों को यह निर्देश जरूर दें कि नया विधानसभा भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो। प्रयास यह भी होना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के पहले नए विधानसभा भवन में एक सत्र जरूर आयोजित हो। उन्होंने कहा कि हम सब यह जरूरत महसूस कर रहे थे कि मंत्रालय, संचालनालय, विधानसभा आदि एक जगह पर हों। अब यह कल्पना साकार होने जा रहा है। महंत ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि उनके लिए यह लोकतंत्र का मंदिर होगा। उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र में सभी के सहयोग के लिए आभार भी जताया। उन्होने कहा कि जिस तरह से मानसून सत्र में सभी का सहयोग रहा और यह सत्र सफल रहा उसी तरह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भी हम सब सफल होंगे। उन्होंने आमजनों से कहा कि कोरोना काल में सभी लोग मास्क व सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करें। 

51 एकड़ में करीब 270 करोड़ की लागत से बनेगा विधानसभा का नया भवन :
ज्ञात हो कि नवा रायपुर में मंत्रालय व संचालनालय के मध्य ही बनने वाले नवीन विधानसभा भवन का ड्राइंग-डिजाइन तैयार है। गृहमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तथा ध्यान में रखते हुए नवीन विधानसभा भवन का डिजाइन तैयार किया गया है। इसमें कुछ और संशोधन हो सकता है, इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। नया विधानसभा भवन में भविष्य की सभी जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है। विधायकों के लिए कमरे, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पृथक से कमरे, सभा भवन आदि सभी बातों का ध्यान रखा गया है। इस नवीन विधानसभा भवन को बनाने के लिए वर्तमान में 270 करोड़ रूपए का लागत अनुमानित है। 

भूमिपूजन में दिग्गज हुए शामिल :
नवा रायपुर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में पक्ष-विपक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य रविन्द्र चौबे, टीएस सिंहदेव, डा. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेडिय़ा, उमेश पटेल के साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के साथ ही आरपी मंडल, एसीएस श्री जैन, प्रमुख सचिव विधानसभा श्री गंगाराड़े के साथ ही बड़ी संख्या में विधायकगण, संसदीय सचिव, निगम-मंडल व आयोगों के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। 

Share

Leave a Reply