BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

PUBG बैन से गेमर्स खफा: नए गेम FAU-G को जमकर कर रहे ट्रोल- पूछ रहे कहां हैं BABU-G

 PUBG बैन से गेमर्स खफा: नए गेम FAU-G को जमकर कर रहे ट्रोल- पूछ रहे कहां हैं BABU-G
Share

मुंबई/रायपुर। पबजी मोबाइल के बैन के बाद भारत के सभी गेमर्स सरकार से खफा हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक नया भारतीय गेमिंग एप का एलान कर दिया है जिसका नाम FAU-G है। कहा जा रहा है कि इस गेम को ठीक पबजी की तरह ही बनाया गया है। लेकिन गेमर्स पबजी के दुख से निकल पाते की FAU-G को देख उन्होंने ऑनलाइन मीम्स बनाने शुरू कर दिए।

एक्शन गेम का नाम फीयरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स है। ये गेम प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सपोर्ट करेगा। जैसे ही इस गेम के बारे में अक्षय कुमार ने एलान किया सोशल मीडिया पर सभी ये सवाल उठाने लगे की आखिर दो दिनों के भीतर ही इस गेम को कैसे बना लिया गया। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर जमकर इस गेम के ऊपर मीम्स बनाए जा रहे हैं।

भारत सरकार ने PUBG मोबाइल और PUBG मोबाइल लाइट सहित 118 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि कई भारतीय गेम डेवलपर PUBG मोबाइल में अपना करियर बना रहे थे तो वहीं कई इससे पैसे भी कमा रहे थे लेकिन अब सरकार ने सबकुछ बंद कर दिया है। गेम को Google Play store और Apple App स्टोर से हटा दिया गया है। जिन यूजर्स के पास अपने फोन पर गेम डाउनलोड किया गया है, वे अभी भी गेम खेलने में सक्षम हैं।

Share

Leave a Reply