अपने ही सहेली के घर 17 हजार जेवरात के चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने एक युवती को अपने सहेली के घर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती ओडिशा की रहने वाली है। कुछ दिन पहले करमापटपर में रहने वाली अपनी सहेली के घर रहने आई थी, उसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 हजार 400 रूपये के जेवरात बरामद किया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार करमापटपर निवासी घसिया बरिहा पिता सोनसाय (50) ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20-22 अगस्त के बीच अज्ञात चोरों ने घर में रखे 4 नग सोने के लाकेट, एक जोडी चांदी की पायल कीमत 17400 रूपये एवं एक मोबाइल को चोरी कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद मामले की जांच करने प्रार्थी से पूछताछ किए तो पता चला कि, उसकी पुत्री की सहेली ग्राम हल्दी थाना नुआपड़ा ओडिशा निवासी तिलेश्वर उर्फ तन्नू (22) 20 अगस्त को घर आई थी। 22 अगस्त को घर ओडिशा चली गई। इसके बाद पुलिस को युवती पर शक हुआ और ओडिशा जाकर उसे हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान युवती ने अपराध स्वीकर की। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी के जेवतरा जब्त भी किए।







.jpeg)












