छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

5 दिन की तेजी के बाद फिसले सोना-चांदी, जाने कितने रुपये की आई गिरावट

 5 दिन की तेजी के बाद फिसले सोना-चांदी, जाने कितने रुपये की आई गिरावट
Share

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के भाव में गिरावट से स्थानीय सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 263 रुपये की गिरावट के साथ 48,861 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिकयुरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले दिन सोने का बंद भाव 49,124 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था। चांदी में भी तेजी का रुख खत्म हो गया और शुक्रवार का यह 806 रुपये की गिरावट के साथ 66,032 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इससे पिछले दिन यह 66,838 रुपये प्रति किलो पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में ही गिरावट रही। सोना गिरावट के साथ 1,861 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच था वहीं चांदी भी 25.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोना 0.29 प्रतिशत की हानि के साथ 49,304 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 144 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की हानि के साथ 49,304 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 5,435 लॉट के लिये कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.37 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,862.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में चांदी वायदा कीमत 779 रुपये की हानि के साथ 66,521 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 779 रुपये यानी 1.16 प्रतिशत की हानि के साथ 66,521 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 11,901 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 1.20 प्रतिशत की हानि के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Share

Leave a Reply