BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

PUBG LOVER के लिए खुशखबरी: PUBG में जल्द ही देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव

 PUBG LOVER के लिए खुशखबरी: PUBG में जल्द ही देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव
Share

PUBG के चाहने वालों का इतंजार जल्द खत्म होने वाला है। PUBG के दोबारा वापसी की घोषणा के बाद से ही लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। खबरों के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते में गेम रिलॉन्च किया जा सकता है। PUBG में कई बड़े बदलाव भी देखने मिलेंगे, जो पहले गेम में मौजूद नहीं थे।
 
दिसंबर के पहले सप्ताह में किया जा सकता है लॉन्च- 
PUBG Mobile India (पबजी) को दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गेम डेवलपर्स भारत सरकार से इसके अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि PUBG Corporation की तरफ से गेम को भारत में दोबारा रिलीज करने की निश्चित तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह भी जानकारी सामने आई है कि PUBG को सरकार की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है।
 
भारत सरकार ने इस साल सितंबर में यूजर्स डेटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर चिंता जताते हुए 118 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इसमें पॉप्युलर गेम PUBG Mobile भी शामिल था। पबजी को चाइनीज कंपनी Tencent से पार्टनरशिप के चलते बैन किया गया था। अब कंपनी भारत के लिए अलग से गेम शुरू कर रही है।
 
 
प्री-रजिस्ट्रेशन खुले-
लॉन्चिंग से पहले पबजी मोबाइल इंडिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं और एंड्रॉयड के अलावा आईओएस यूजर्स भी पबजी के इंडियन वर्जन खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यूजर्स TapTap गेम शेयर कम्युनिटी में प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हालांकि फिलहाल ये सुविधा सिर्फ कम्युनिटी मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध है।
 
ये होंगे बदलाव- 
भारतीय वर्जन में कैरेक्टर कोई भी प्रोटेक्टिव Attire नहीं पहनेंगे। खेल के भारतीय संस्करण के लिए हिट इफेक्ट को ग्लोबल या कोरियाई वर्जन के अलग, हरे रंग में लॉक कर दिया जाएगा। PUBG मोबाइल इंडिया में कथित रूप से प्लेटाइम (Playtime) को सीमित किया जा सकेगा।

Share

Leave a Reply