BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश में 14,580 शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने जारी किया आदेश

प्रदेश में 14,580 शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने जारी किया आदेश
Share

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने 14 हजार 580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है। कोरोना काल में शिक्षक अभ्यर्थियों को तोहफा देते हुए वित्त विभाग ने इसकी सहमति दे दी है। सरकार का आदेश था कि किसी भी नियुक्ति के लिए कोरोना काल में वित्त विभाग की सहमति जरूरी है। नियुक्ति के लिए शिक्षक अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे। स्कूल शिक्षा के प्रमुख सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने नियुक्ति से लेकर प्रमाण पत्र सत्यापन तक के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने नियुक्ति को लेकर आठ अलग-अलग बिंदु तैयार किए हैं। शिक्षकों की नियुक्ति पहले तीन साल की परिवीक्षा अवधि की होगी।

आठ बिंदुओं की प्रमुख शर्तें-
व्यापमं की मेरिट सूची से भर्ती, कार्यालय बुलाकर दस्तावेजों का सत्यापन, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, नियुक्तिकर्ता अधिकारी कार्यालय से दस्तावेज सत्यापन, सत्यापन के लिए लिखित सूचना देंगे, पुलिस जांच होगी। नियुक्ति आदेश अलग-अलग जारी होंगे और वरिष्ठता का निर्धारण व्यापमं की मेरिट सूची के आधार पर होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित 14 हजार, 580 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। आदेश में उल्लेख किया गया था कि लोक शिक्षण संचालनालय ने नौ मार्च, 2019 को 14 हजार, 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन में यह उल्लेख था कि व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिन से एक वर्ष तक वैध होगी, अतः कोरोना संक्रमण काल में नियुक्ति नहीं हो पाने से पात्रता की अवधि एक साल बढ़ाई जाती है। इस आदेश के बाद भी अभ्यर्थी अधिक परेशान थे। उन्हें लग रहा था कि उनकी पात्रता ही खत्म हो जाएगी। फिलहाल सरकार के इस आदेश के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है।
 

Share

Leave a Reply