मेला देख लौट रही 5 बच्चियों के साथ हैवानो ने किया गैंगरेप, जाने कहां की है यह घटना...
रांची। झारखंड से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर कुछ हैवानो ने 5 बच्चियों का रास्ता रोककर दुष्कर्म व छेड़छाड़ जैसी घटना को अंजाम दिया| बताया जा रहा है की खूंटी इलाके के काला माटी के पास पांच बच्चियों के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई है। पांच बच्चियां रंग रोड़ी मेला से अपने गांव वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मेला से लौट रही छह किशोरियों में से दो बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। जबकि चार ने छेड़छाड़ के बाद किसी तरह भागकर अपनी अस्मत बचाई। सामूहिक दुष्कर्म यही घटना बुधवार रात की है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है।







.jpeg)












