CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

राशिफल: दिनांक 6 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 6 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

 

आज  6 फरवरी का राशिफल 

मेष

कारोबार और व्यापार में जो उतार-चढ़ाव आया है, उसे संभालना आवश्यक है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से ज्यादा तर्क-वितर्क में न करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति से लाभ होगा और जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और स्थिति को संभालकर रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चने आ सकती हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ

सुबह से ही आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रूकावटें दूर होंगी। अगर आप गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होना जरूरी है। व्यावसायिक सहयोगी आपकी सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे और नए प्रोजेक्ट पर आपके साथ चर्चा होगी। व्यस्तता के बीच लव लाइफ में उपहार व सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन

भाई-बहनों के सहयोग से परिवार की समस्याओं का अंत होगा। छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में समस्या हो सकती है। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। आज किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा, जिससे आपको फायदा मिलेगा। गलत निवेश से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, कर्ज लेने से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। 

कर्क

बेरोजगार युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी। कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी और व्यस्तता के बीच पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है इसके लिए आपको काम से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। यदि आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना नहीं भूलें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह

राजकीय पक्ष से नए सौदे का अवसर प्राप्त होगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। विदेश में रहने वाले प्रियजनों से आपको शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तेदारों और प्रियजनों को कर्ज देने से बचें अन्यथा वापसी में संदेह है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे लोगों के बीच आलोचना का शिकार हो सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या

सामाजिक कार्य करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोग भी आपके साथ जुड़ेंगे। आपकी कार्यशैली में बदलाव का लाभ रोजगार के क्षेत्र में देखने को मिलेगा। परिवार में आपके प्रभाव का विस्तार होगा और संतान की उन्नति का आपको शुभ समाचार मिलेगा। पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनस की समस्याएं खत्म होंगी और उनका मार्गदर्शन से लाभ होगा। भाइयों से संबंधों में सुधार आएगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला

व्यापार में अनुभवों और मेहनत के दम पर सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी और कारोबार में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। छात्र अतिआत्मविश्वास के चलते अपना नुकसान कर सकते हैं। घर के दैनिक कार्य कुछ अड़चनों के बाद पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा लेकिन अनावश्यक लेन-देन से बचें। राजनीति कार्यों से संबंधित यात्रा का आपको लाभ मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक

नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। माता-पिता के आशीर्वाद से अपना कार्य शुरू कर सकते हैं। आपके कार्यों में जीवनसाथी की मदद मिलेगी, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। रिश्तेदारों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु

राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित व्यक्तियों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी और भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं। पिता की सलाह विषम परिस्थितियों में मददगार साबित होगी। लव लाइफ में वाणी की कठोरता आपके संबंधों में दरार ला सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और डॉक्टरों की सलाह लेते रहें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर

आज आपके अंदर सुबह से ही एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुट्टी के बावजूद सारा काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बदलाव आपको नए अवसर प्रदान करेंगे। परिवार के साथ बैठकर भाई-बहनों की मदद से पारिवारिक बिजनस के विस्तार के बारे में योजना बनाएंगे। लव लाइफ में एक कदम और आगे बढऩे के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। आर्थिक सुधार आएंगे लेकिन सबसे पहले लेन-देन रोकने होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ

राजनीति से जुड़े जातकों को जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। शोध कार्यों से संबंधित छात्रों को सफलता मिलेगी और नए कार्यों को करने का मौका मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद आपको अच्छा लगेगा और दोस्तों के साथ एंकात में बैठकर समय गुजरना चाहेंगे। माता के साथ मतभेद होने पर पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक निर्णय न लें और जोखिम से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन

आज धन कमाने के लिए कई रास्ते आपको नजर आएंगे। धार्मिक कार्यों मन लगेगा और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में सफल होने के लिए सहपाठियों और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपके प्रभाव क्षेत्र का विस्ता होगा। भाइयों की मदद व सलाह से आपको कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। 

 

 


Share

Leave a Reply