नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अगर बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले, तो लगानी पड़ सकती है सड़कों पर झाड़ू

 अगर बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले, तो लगानी पड़ सकती है सड़कों पर झाड़ू
Share

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 रुपए का जुमार्ना लगाती है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति जुर्माना भरना नहीं चाहता है या वह इस रकम को अदा करने में असमर्थ है तो उसे सामुदायिक सेवा के तहत सड़कों पर झाड़ू लगानी होगी।
 

कोरोना वायरस महामारी के कारण अधिकारियों ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। के-वेस्ट निकाय वार्ड ने मास्क पहने बिना घूमने वाले कई लोगों से एक घंटे तक झाड़ू लगवाई। इस वार्ड में अंधेरी पश्चिम, जुहू और वसोर्वा आते हैं।
 
 
सहायक निगम आयुक्त (के-वेस्ट वार्ड) विश्वास मोटे ने गुरुवार को बताया कि पिछले सात दिनों में मास्क नहीं पहनने और अधिकारियों से अनावश्यक बहस करने या जुमार्ना भरने से मना करने वाले लोगों से हमने सामुदायिक सेवा के तहत झाड़ू लगवाया है। मोटे ने कहा कि के-वेस्ट वार्ड में अभी तक हमने 35 लोगों से सामुदायिक सेवा करवाई है।

किस नियम के तहत दी जा रही यह सजा-
अधिकारियों के मुताबिक, बीएमसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उप नियमों के तहत यह सजा दी जा रही है। इस नियम के तहत नगर निकाय सड़कों पर थूकने वाले लोगों से विभिन्न सामुदायिक सेवा करने के लिए कह सकता है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुरू में अधिकतर लोग सड़कों पर झाड़ू लगाने जैसी सामुदायिक सेवा नहीं करना चाहते, लेकिन जब उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है, तो वे ऐसा करते हैं।

Share

Leave a Reply