अवैध शराब बिक्री: भड़के डीजीपी ने आईजी से कहा 24 घंटे में करें कार्यवाही
रायपुर। तिल्दा में अवैध शराब बिक्री की खबर एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद राज्य के पुलिस प्रमुख ने इसे गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने तत्काल रायपुर रेंज के आईजी को पत्र लिखकर मामले की स्वयं जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया है।
ज्ञात हो कि एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में तिल्दा में खप रही हरियाणा और मध्यप्रदेश की शराब, कार्यवाही नहीं, नामक शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। अखबार में प्रकाशित इस खबर को राज्य पुलिस प्रमुख ने काफी गंभीरता से लिया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने रेंज के आईजी डा. आनंद छाबड़ा के नाम आदेश जारी कर आईजी श्री छाबड़ा को स्वयं मामले की जांच करने तथा 24 घंटे में जांच कर संबंधित पर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा आईजी को पूरे रेंज में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रखने एवं कहीं भी इस प्रकार से अवैध शराब विक्रय न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है।







.jpeg)












