CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना के भय से आईआरएस अधिकारी ने तेजाब पीकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

कोरोना के भय से आईआरएस अधिकारी ने तेजाब पीकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर
Share

नईदिल्ली। कोरोना की खौफ इस कदर बढ़ गया है कि इसका ताजा उदाहरण दिल्ली में देखने में मिला जहां एक आईआरएस अधिकारी के इसके डर से एसिड पीकर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार शाम की है। जैसे ही परिवार को इस बारे में पता चला वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान अधिकारी ने दम तोड़ दिया। वह आयकर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 3 दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बावजूद उसे मन में डर बैठ गया था और उन्हें लगता था कि कोरोना होने पर बच्चे व परिवार के अन्य लोग परेशान हो जाएंगे। 
 
द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2006 के आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह (56) द्वारका के सेक्टर- 6 स्थित सन्मति अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी ड्यूटी आरके पुरम स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में थी। रविवार शाम को वह घर से बाहर निकले और अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार में बैठकर तेजाब पी लिया। इसके बाद जब शरीर में जलन होने लगी तो वह कार से बाहर निकलकर सारे कपड़े उतारकर फेंक दिए। अपार्टमेंट के गार्ड ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें तुरंत पास में स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने बच्चों को परेशान नहीं करने की बात कही है। साथ ही ऑफिस से भी परेशान नहीं करने की बात कही है। द्वारका पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Share

Leave a Reply