BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कंगना की मां ने शिवसेना पर किया हमला कहा :घर में बेटियां नहीं हैं क्या

 कंगना की मां ने शिवसेना पर किया हमला कहा :घर में बेटियां नहीं हैं क्या
Share

मुंबई। कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है वहीं कंगना रनौत की मां आशा रनौत बेटी के सपोर्ट में हैं वो खुलकर सामने आ रही हैं और अपनी बाते रख रही हैं उन्होंने कहा कि शिवसेना ने मेरी बेटी के साथ अन्याय किया पूरे भारत वर्ष की जनता इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। 

आशा रनौत ने कहा- `अगर कंगना गलत होती तो देश की जनता उसके साथ नहीं होती कैसी सरकार है मेरी बेटी उसकी प्रजा का एक अंग है उसके साथ इतना अन्याय हुआ है ये कैसी सरकार है इसको सरकार बोलते हैं ये बाल ठाकरे की शिवसेना है, नहीं ये वो बाल ठाकरे की शिवसेना नहीं है, जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं ये शिवसेना डरपोक है, कायर है मेरी बेटी ने 15 साल मेहनत करके एक-एक पैसा जोड़कर ऑफिस बनाया उनकी तरह थोड़ी हम खानदानी हैं हम एक मध्यम परिवार से हैं सब ने देखा है कि मेरी बेटी ने कैसे मेहनत से पैसा इकट्ठा किया है इनके पास तो अपने मां-बाप की प्रॉपर्टी है, जिसके ऊपर वो इतना घमंड कर रहे हैं और अत्याचार कर रहे हैं` 

`मेरी बेटी ने सच्चाई का साथ दिया है पूरे भारत वर्ष मेरी बेटी के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा मैं अमित शाह और हिमाचल सरकार का धन्यावाद करती हूं, जिन्होंने मेरी बेटी की सुरक्षा की इन लोगों का तो क्या पता ये क्या करते इनका कोई विश्वास नहीं है क्यों भाजपा सुरक्षा नहीं देती मेरी बेटी को, क्यों विपक्ष पार्टियां बोलती हैं उन्हें क्या तकलीफ है, क्या उनके घर में बेटियां नहीं हैं. क्यों उन लोगों ने मेरी बेटी के बारे में इतनी बकवास बातें बोली अगर कोई सच्चाई का साथ दे तो उसका साथ देना चाहिए`

Share

Leave a Reply