BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोविड-19 : भारत में महज 11 दिन में 40 से 50 लाख पहुंच गया मरीजों का आंकड़ा

 कोविड-19 : भारत में महज 11 दिन में 40 से 50 लाख पहुंच गया मरीजों का आंकड़ा
Share

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है और दिनों-दिन बड़ी संख्या में संक्रमण के नए मामले सामने आने के कारण संक्रमितों की संख्या 40 से 50 लाख पहुंचने में महज 11 दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 90123 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 50 लाख को पार कर 50,20,360 पर पहुंच गई।

मंगलवार के आंकड़ों में कोरोना मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई थी। देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मात्र नौ दिन में दस हजार मरीजों की मौत हुई और संख्या 77 हजार से बढ़कर 80 हजार के पार पहुंच गई। कोविड-19 देश में कैसे बेतहाशा फैला है, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल दो महीने के अंदर ही 40 लाख लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

देश में कोरोना वायरस का पहला मामला इस साल 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 1 से 10 लाख की संख्या पहुंचने में साढ़े पांच माह का समय लगा। पहले दस लाख मामले 167 दिन में हुए। इसके बाद तो यह जानलेवा वायरस सुरसा की तरह मुंह फैलाते हुए ऐसा बढ़ा कि अब देश रोजाना सर्वाधिक नए मामलों मे विश्व में पहले नंबर पर है।

आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना के मरीजों का आंकड़ा मात्र 21 दिन में 10से 20 लाख हो गया। इसके बाद यह अंतर बराबर कम होता चला गया और 20 से 30 लाख मामले 16 दिन, 30 से 40 लाख 13 दिन और 40 से 50 लाख मात्र 11 दिन में पहुंच गए। कोरोना मामले में विश्व में देश दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।

देश में कुल संक्रमित 50 लाख 20 हजार 360 हैं। मृतक 82066 हो गये हैं और सक्रिय मामले नौ लाख 95 हजार 933 है जबकि 39 लाख 42 हजार 361 ने वायरस को मात दी है। कोरोना के देश में भयावह रूप के बीच सुकून की बात यह है कि रिकवरी दर 78.33 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र 1.63 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 2० प्रतिशत से भी कम 19.84 प्रतिशत हैं।
 

Share

Leave a Reply