BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: अमोनिया गैस रिसाव होने से 2 की मौत, 15 कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत

 बड़ा हादसा: अमोनिया गैस रिसाव होने से 2 की मौत, 15 कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत
Share

प्रयागराज। देश में एक तरफ महामारी कोरोना के कोहराम, तो दूसरी ओर ठंड के मौसम में लगातार ही आग लगने जैसे बड़े हादसें हो रहे है। अब हाल ही में उत्त र प्रदेश के प्रयागराज में यूरिया बनाने वाले इफको प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा हुआ है।

प्रयागराज में इफको के प्लांट में देर रात के समय अमोनिया गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया और इस हादसे में 2 अफसरों प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डेप्युटी मैनेजर अभिनंदन की मौत हो गई है। इसके अलावा गैस रिसाव की चपेट में आने से करीब दो दर्जन कर्मचारी बीमार हो गए हैं। इन सभी को अस्पाल में भर्ती कराया गया है।

प्रयागराज के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया- फूलपुर में इफको प्लांट में गैस रिसाव के कारण इफको के 15 कर्मचारी की हालत बिगड़ी। सभी 15 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं। फूलपुर के इफको (भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड) प्लांट में गैस रिसाव होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। प्लांट यूनिट को बंद कर दिया गया है। गैस रिसाव अब बंद हो गया है।

जानकारी के अनुसार, प्लांट में एक रॉड टूट गई, जिसमें अमोनिया गैस था। अमोनिया गैस लीक होने की वजह से प्लांट में मौजूद कर्मचारी प्रभावित हुए। उन सबको तुरंत टाउनसिप के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 8 की गंभीर हालत होने के कारण उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया, जिसमें से 2 की मौत हो गई है।

बता दें, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय 100 कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे, अचानक हुए गैस रिसाव के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। अमोनिया की चपेट में आकर कई कर्मचारी तो वहीं, वहीं गिरकर तड़पने लगे।इस दौरान आनन-फानन में मेडिकल टीम ने सभी को अस्पताल इलाज के लिए भेजा।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश-
IFFCO में हुए इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

2 साल में 5 बार हो चुके हैं ऐसे हादसे-
प्रयागराज के डीएम ने कहा, हादसे के बाद दोनों प्लांट को बंद किया गया। अगर प्लांट बंद नहां किया जाता तो हालात और भी खराब हो सकती थी। पिछले 2 साल में इस प्लांट में 5 बार गैस लीकेज की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं की वजह से कंपनी की साख पर सवाल उठने लगे हैं। हादसे की वजह प्लांट-2 के किसी पम्प से लीकेज की आशंका जताई जा रही है।

Share

Leave a Reply