BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की प्यारी तस्वीर, अर्जुन कपूर की बाहों में बाहें डाले दिखीं ऐक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की प्यारी तस्वीर, अर्जुन कपूर की बाहों में बाहें डाले दिखीं ऐक्ट्रेस
Share

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ न बोलते हों लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट से बहुत कुछ पता चलता है। थैंक्सगिविंग 2020 के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उनकी जिंदगी के खास लमहे और अहम लोग थे। वीडियो में अर्जुन कपूर कई जगह नजर आए थे। अब मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा की पोस्ट-
मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए हैं। दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, जब तुम साथ होते हो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता।

अर्जुन और मलाइका ने धर्मशाला में मनाई दिवाली-
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले धर्मशाला में एक साथ समय बिताया था। दरअसल, अर्जुन कपूर इस समय सैफ अली खान, यामी गौतम और जैक्लीन फर्नांडिस के साथ हिमाचल प्रदेश में भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। दिवाली पर मलाइका अरोड़ा उनके पास धर्मशाला गई थीं। मलाइका मुंबई में वापस आ चुकी हैं और ऐसा लग रहा है कि वह अर्जुन को मिस कर रही हैं।

अर्जुन कपूर की पोस्ट-
बताते चलें कि अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इसके साथ लिखा, जब वह आपकी तरफ देखती है। इस पर मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट किया, कौन???? इस पर ऐक्टर ने जवाब दिया है, जरा गेस करके दिखाओ मूर्ख!!!

Share

Leave a Reply