BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

आम आदमी को एक और बड़ा झटका: महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

आम आदमी को एक और बड़ा झटका: महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
Share

नईदिल्ली। पैट्रोल डीजल में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। जुलाई महीने की शुरुआत रसोई गैस के बढ़े हुए दाम के साथ हुई है। बता दें कि देश में गैस सिलेंडर के रेट की हर महीने समीक्षा होती है, इसके बाद इनके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं। कई बार इसमें घट-बढ़ होती है, तो कई बार यह स्थिर भी रहते हैं। लेकिन 1 जुलाई से गैस के रेट में बढ़ोत्तरी की गई है। गैस सिलेंडर के रेट इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आइओसी) तय करती है। इस महीने 14.2 किलो वाले गैस के रेट में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है।

वहीं मई में गैस सिलेंडर के रेट में भारी कमी की गई थी। आइये जातने हैं कि देश के चारों महानगरों में इस बढ़ोत्तरी के बार नए रेट क्या हैं। इससे पहले दिल्ली में जून महीने के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम में 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई, वहीं, मई में यह 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।

दिल्ली में अब गैस सिलेंडर के नए रेट दिल्ली में 1 जुलाई 2020 से गैस का सिलेंडर 1 रुपये महंगा मिलेगा। अभी तक यह सिलेंडर दिल्ली में 593 रुपये का मिल रहा था, जो अब 594 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में गैस सिलेंडर का रेट सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां पर गैस सिलेंडर के रेट में 4.5 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की बढ़त की गई है। यहां पर अभी तक 616 रुपये का गैस सिलेंडर मिल रहा था, जो अब 620.50 रुपये का मिलेगा। मुम्बई में गैस सिलेंडर का नया रेट मुम्बई में गैस सिलेंडर का नया रेट 3.5 रुपये बढ़ा कर तय किया गया है। यहां पर अभी तक गैस सिलेंडर 590.50 रुपये का मिल रहा था, जो अब 594 रुपये का मिलेगा। चेन्नई में गैस सिलेंडर का नया रेट चेन्नई में गैस सिलेंडर का नया रेट 4 रुपये बढ़ाकर तय किया गया है। यहां पर अभी तक यह गैस सिलेंडर 606.50 रुपये का मिल रहा था, जो अब 610.50 रुपये का मिलेगा।

Share

Leave a Reply