नगर निगम रायपुर चुनाव में महापौर पद के चयन हेतु निर्दलीय पार्षद बनेंगे किंग मेकर, जाने पूरी खबर
रायपुर | नगर निगम रायपुर चुनाव में 34 कांग्रेस, 29 भाजपा एवं 07 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की
निर्दलीय प्रत्याशी किंगमेकर का रोल अदा करेंगे
कांग्रेस को महापौर बनाने के लिए कम से कम 02 प्रत्याशी की जरूरत, भाजपा को 07 निर्दलीय प्रत्याशी को अपने पक्ष में करना होगा म नगर निगम रायपुर के 70 वार्डों के मतगणना के अंतिम परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग ने देर रात को घोषित कर दिया गया। 70 वार्डों में से कांग्रेस के छोली में 34 सीटें आई है, जबकि 29 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है, वहीं शेष 07 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। 34 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस को अपना महापौर बनाने के लिए 02 सीटों की जरूरत पड़ेगी, वहीं भाजपा को अपना महापौर बनाने के लिए सभी 07 निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इस तरह कांग्रेस और भाजपा को अगर अब अपनी पार्टी का महापौर बनाना है तो उन्हें निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करना होगा। इस तरह निर्दलीय प्रत्याशी अब किंगमेकर का रोल अदा करेंगे ।
इधर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के लोग निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने के लिए अभी से जोर आजमाईश करना शुरू कर दिए है।
वार्ड क्र. जीते प्रत्याशी
01 वीरसावरकर नगर वार्ड कमलेश वर्मा, भाजपा (जीते)
02 पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड घनश्याम क्षत्री, कांग्रेस (जीते)
03 संत कबीरदास वार्ड नारद कौशल, भाजपा (जीते)
04 यतीयतनलाल वार्ड टेसु नंद किशोर साहू, भाजपा (जीते)
05 बंजारी माता वार्ड नागभूषण राव यादव, कांग्रेस (जीते)
06 वीरांगना अवंती बाई वार्ड श्रीमती अंजनी विभाग, कांग्रेस (जीती)
07 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड सुशील धीवर, भाजपा (जीती)
08 पं.मोतीलाल अंबेडकर वार्ड गोपेश कुमार साहू, निर्दलीय (जीते)
09 डा. भीमराव अंबेडकर वार्ड द्रोपति हेमंत पटेल, कांग्रेस (जीती)
10 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड विश्वदिनी पांडेय, भाजपा (जीती)
11 कालीमाता वार्ड अमितेष भारद्वाज, कांग्रेस (जीते)
12 महात्मा गांधी वार्ड प्रमोद साहू, भाजपा (जीते)
13 राजीव गांधी वार्ड तिलक पटेल, भाजपा (जीते)
14 रमन मंदिर वार्ड सूर्यकांत राठौर, भाजपा (जीते)
15 नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड विनोद अग्रवाल, भाजपा (जीते)
16 वीर शिवाजी वार्ड गोदावरी गज्जू, भाजपा (जीते)
17 ठक्कर बापा वार्ड दिलेश्वरी अन्नूराम, कांग्रेस (जीते)
18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड कामिनी देवांगन, भाजपा (जीती)
19 डा.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड मंजू वीरेन्द्र साहू, कांग्रेस (जीती)
20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड श्रीकुमार शंकर मेमन, कांग्रेस (जीते)
21 शहीद भगत सिंह वार्ड सुनील चंद्राकर, भाजपा (जीते)
22 पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड कुंवर रजयंत सिंह ध्रुव, भाजपा (जीते)
23 शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड प्रकाश जगत, कांग्रेस (जीते)
24 सरदार वल्ल्भ भाई पटेल वार्ड मनीराम साहू, कांग्रेस (जीते)
25 संत रामदास वार्ड भोला साहू, भाजपा (जीते)
26 दानवीर भामाशाह वार्ड सुंदरलाल जोगी, कांग्रेस (जीते)
27 इंदिरा गांधी वार्ड सूरेश चन्नामल, कांग्रेस (जीते)
28 शहीद हेमु कल्याणी वार्ड हरदीप सिंग, कांग्रेस (जीते)
29 गुरू गोविंद सिंह वार्ड पुरूषोत्तम चंद्र बेहरा, कांग्रेस (जीते)
30 शंकरनगर वार्ड श्रीमती सुमन प्रजापति, भाजपा (जीती)
31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस रोहित कुमार साहू, भाजपा (जीते)
32 महर्षि वाल्मिकी वार्ड प्रमोद मिश्रा, कांग्रेस (जीते)
33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड श्रीमती सीमा संतोष साहू, भाजपा (जीती)
34 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कामरान अंसारी, कांग्रेस (जीते)
35 पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड आकाश तिवारी, कांग्रेस (जीते)
36 अब्दुल हमीद वार्ड अनवर हुसैन, कांग्रेस (जीते)
37 तात्यापारा वार्ड रितेश त्रिपाठी, कांग्रेस (जीते)
38 शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड दीपक जायसवाल, भाजपा (जीते)
39 स्वामी आत्मानंद वार्ड अमर बंसल, निर्दलीय (जीते)
40 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड ज्ञानेश शर्मा, कांग्रेस (जीते)
41 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड मधू चंद्रवंशी, भाजपा (जीती)
42 पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड मृत्युंजय दुबे, भाजपा (जीते)
43 महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड जितेन्द्र अग्रवाल, निर्दलीय (जीते)
44 ब्राम्हणपारा वार्ड श्रीमती सरिता आकाश दुबे, भाजपा (जीती)
45 स्वामी विवेकानंद सदरबाजार वार्ड सीमा कंदोई, भाजपा (जीते)
46 मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड एजाज ढेबर, कांग्रेस (जीते)
47 सिविल लाईन वार्ड नीलम जगत, कांग्रेस (जीती)
48 मदर टेरेसा वार्ड अजीत कुकरेजा, कांग्रेस (जीते)
49 गुरू घासीदास वार्ड शीतल कुलदीप बोगा, कांगे्रस (जीते)
50 रानी दुर्गावती वार्ड सहदेव विभार, कांग्रेस (जीते)
51 पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड धनेश बंजारे, कांग्रेस (जीते)
52 डा. राजेन्द्रप्रसाद वार्ड संध्या नानू ठाकुर, निर्दलीय (जीती)
53 बाबू जगजीवन प्रसाद वार्ड सीमा विष्णु बारले, कांग्रेस (जीते)
54 कामरेन्द्र सुधीर मुखर्जी वार्ड उमा चंद्रहास, निर्दलीय (जीती)
55 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड रवि ध्रुव, भाजपा (जीते)
56 ले. अरविंद दीक्षित वार्ड आकाश दीप, कांग्रेस (जीते)
57 पं. भगवती चरण शुक्ल वार्ड प्रमोद दुबे, कांग्रेस (जीते)
58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड निशा यादव, कांग्रेस(जीती)
59 मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड अमित दास, कांग्रेस (जीते)
60 चंद्रशेखर आजाद वार्ड सावित्री जगमोहन साहू, भाजपा (जीती)
61 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड सतनाम सिंह पनाग, कांग्रेस (जीते)
62 शहीद राजीव पांडे वार्ड समीर अख्तर, कांग्रेस (जीते)
63 शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड चंद्रपाल धनगर, भाजपा (जीते)
64 डा. विपिन बिहारी सूर वार्ड मनोज वर्मा, भाजपा (जीते)
65 महामाया मंदिर वार्ड सरिता वर्मा, भाजपा (जीते)
66 वानमराव लाखे वार्ड मन्नू विजेता यादव, निर्दलीय (जीते)
67 भक्त माता कर्मा वार्ड उत्तम साहू, कांग्रेस (जीते)
68 डा. खूबचंद बघेल वार्ड मीनल छगन चौबे, भाजपा (जीती)
69 माधवराव सप्रे वार्ड बीरेन्द्र देवांगन, निर्दलीय (जीते)
70 संत रविदास वार्ड़ राजेश सिंह ठाकुर, भाजपा (जीते)