छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कोरबा में शुरू हुआ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

कोरबा में शुरू हुआ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
Share

कोरबा जिले में आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम सभी पॉंच विकासखण्ड मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों, प्रतिभागियों सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणजनों की उपस्थिति में आयोजित हुये। कोरबा विकासखण्ड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कोरबा में आयोजित कार्यक्रम का सांसद ज्योत्सना महंत ने शुभारंभ किया। करतला में कलेक्टर किरण कौशल ने दीप प्रज्जवलित कर विकासखण्ड स्तरीय महोत्सव की षुरूआत की। इस दौरान सभी विकासखण्डों में राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम की षुरूआत हुई। 


विकासखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में कुल 25 नृतक दलों के 359 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियॉं दी। फसल कटाई थीम पर 17 दलों के 251 प्रतिभागियों और वैवाहिक गीत एवं नृत्य में 38 प्रतिभागियों तथा पारंपरिक नृत्य में 70 प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियॉ दी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल सहित जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर, सरपंच जयपालसिंह राठिया और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस महोत्सव में विवाह गीत श्रेणी में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शासकीय हाई स्कूल पीडिया और तीसरे स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी के प्रतिभागी दल रहे। फसल कटाई नृत्य के श्रेणी में केराकछार के नृतक दल द्वारा किया गया कर्मा नृत्य को पहला स्थान मिला। नोनबिर्रा के स्व सहायता समूह द्वारा किया गया सुआ नृत्य दूसरे स्थान पर और महिला समूह पीडिया द्वारा किया गया कर्मा नृत्य तीसरे स्थान पर रहा। पारंपरिक नृत्य श्रेणी में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास करतला के नृतक दल ने पहला स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल बड़मार के नृतक दल को दूसरा और हाई स्कूल बोतली के विद्यार्थियों को तीसरा स्थान मिला। अन्य पारंपरिक गीत श्रेणी में केराकछार की जय अम्बे झांकी को पहला स्थान, चोरभ_ी की उतरा यादव और साथियों को दूसरा स्थान तथा केवराद्वारी के ग्रामीण दल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में विकासखण्ड स्तर पर सभी शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर महोत्सव में आने वाले ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया गया। महोत्सव में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया गया। 

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कोरबा में विकासखण्ड स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन सांसद ज्योत्सना महंत ने किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रेणुका राठिया और अपर कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक षामिल हुये। इस कार्यक्रम में विकासखण्ड के 9 गावों के 27 के नृतक दलों के 260 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विवाह विधा में पहला पुरूस्कार जय बूढ़ा देव लोक कला मंच बालकोनगर को मिला। पारंपरिक त्यौहार नृत्य विधा में युवा कर्मा नृत्य पार्टी मुढूनारा को पहला और सकदूकला कर्मा दल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। फसल कटाई विधा में गेरांव दल द्वारा प्रस्तुत सुआ नृत्य को पहला और मुढूनारा के नृतक दल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

Share

Leave a Reply