BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से राजधानी एयरपोर्ट आने वालों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, पढ़े पूरी खबर

 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से राजधानी एयरपोर्ट आने वालों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, पढ़े पूरी खबर
Share

नईदिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेश से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी यात्रियों से 7 दिनों के लिए अपने खर्चे पर चरंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। इसके बाद सात दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहना भी जरूरी होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से एक वचन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए भी कहा है कि वे इसका पालन करेंगे।

दिशा-निर्देश के मुताबिक, जो लोग दिल्ली-एनसीआर में रहने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच करवानी होगी। उन्हें पहले हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा और फिर दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य जांच से गुजरना होगा। पहले स्तर पर यात्री थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरेंगे। यात्रियों को स्क्रीनिंग के दोनों स्तर के बाद ही उनके लिए तय जगह पर जाने की अनुमति दी जाएगी।
 
 
गाइडलाइंस में कहा गया है कि इसमें छूट केवल चार श्रेणी के लोगों को दी जाएगी। गर्भवती महिलाएं, अगर किसी के परिजनों की मौत हो गई है, कोई गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता हैं, उन्हें इससे अलग रखा गया है।

दिशा-निर्देश में कहा गया है कि वंदे भारत मिशन के तहत आने वाले अंतरराष्ट्रीय उड़ान के यात्री केवल कनेक्टिंग डोमेस्टिक फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। अगर कोई यात्री गैर वंदे भारत अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से भारत से आ रहे हैं और दूसरी घरेलू फ्लाइट से यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उन्हें अधिकृत छूट प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा।
 
 
कोरोनो वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए मार्च में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। विदेशों में फंसे भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत वापस लाया जा रहा है। कुछ विदेशी एयरलाइंस ने भी इसके तहत भारत के लिए फ्लाइट भेजी। आपको बता दें कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। लगभग दो महीने के निलंबन के बाद घरेलू उड़ानों का परिचालन 25 मई से शुरू हुआ था।

Share

Leave a Reply