BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मामूली विवाद पर मजदूर के गुप्तांग में कम्प्रेशर मशीन के पाइप से भर दी हवा, मजदूर की हुई मौत

 मामूली विवाद पर मजदूर के गुप्तांग में कम्प्रेशर मशीन के पाइप से भर दी हवा, मजदूर की हुई मौत
Share

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मजदूरी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद पर क्रशर संचालक सहित छह लोगों ने कथित रूप से 50 वर्षीय एक मजदूर के गुप्तांग में कम्प्रेशर मशीन के पाइप से हवा भर दी, जिससे उसके अंदरुनी अंग फट गये और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना आठ नवम्बर को हुई थी और उसके बाद इस व्यक्ति का इलाज चल रहा था, लेकिन 25 दिसम्बर को उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले में शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आरोपियों के खिलाफ समय पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर दो पुलिस अधिकारियों को रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पोहरी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निरंजन राजपूत ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ग्राम गाजीगढ़ में संचालित मेसर्स तोमर बिल्डर्स के क्रशर पर गत आठ नवम्बर को गावं के ही मजदूर परमानंद धाकड़ और क्रशर संचालक के बीच मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने कहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि क्रशर संचालक राजेश राय ने वहां कार्यरत देवेंद्र, रवि, पिंटू और पप्पू खान से मजदूर परमानंद को पकड़वाया और फिर कम्प्रेशर मशीन का पाइप उसके गुप्तांग में लगा कर हवा भर दी, जिससे उसके अंदरुनी अंग फट गए। राजपूत ने बताया कि परमानंद का ग्वालियर और जयपुर में भी इलाज कराया गया, इसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि इस मजदूर के परिजनों ने आठ नवंबर की हुई घटना के तुरंत बाद ही गोर्वधन पुलिस को शिकायत की थी, मगर दोनों पक्षों में कथित राजीनामा होने की चर्चा चलने के कारण पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की, इस बीच 25 दिसम्बर को परमानंद की मौत हो गई। परमानंद का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत उसके अन्दरुनी अंगों में हवा भरने और संक्रमण के कारण हुई है।

Share

Leave a Reply