लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बाथटब से बरामद हुआ पेंटर का शव, आत्महत्या का संदेह

 बाथटब से बरामद हुआ पेंटर का शव, आत्महत्या का संदेह
Share

मुंबई। मुम्बई के माटुंगा इलाके में 41 वर्षीय एक पेंटर का शव उसके घर में 'बाथटब से बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आशंका जतायी है कि पेंटर राम इंद्रनील कामथ ने आत्महत्या की।
 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से एक 'सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि पेंटर अविवाहित था और अपनी मां तथा बहन के साथ मध्य मुम्बई के माटुंगा इलाके में शंकर मठम रोड पर प्लाई हाउस में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह बाथरूम में गए और फिर काफी समय तक बाहर नहीं आए। बाद में उनकी मां ने उन्हें 'बाथटब में बेसुध पाया।
 
 
अधिकारी ने बताया कि कामथ को तुरंत सिओन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले पत्र में कामथ ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कामथ के परिजनों और दोस्तों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Share

Leave a Reply