BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

नई ऊंचाई पर पेट्रोल के दाम: 3 दिनों के विराम के बाद फिर कीमतों में हुई बढ़ोतरी

नई ऊंचाई पर पेट्रोल के दाम: 3 दिनों के विराम के बाद फिर कीमतों में हुई बढ़ोतरी
Share

मुंबई। पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल का भाव नई उंचाई पर चला गया है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखी जा रही है। तेल विपणन कंपनियों ने तीन दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में 23 पैसे से लेकर 27 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।  दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 84.95 रुपये, 86.39 रुपये, 91.56 रुपये और 87.63 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 75.13 रुपये, 78.72 रुपये, 81.27 रुपये और 80.43 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। पेट्रोल के दाम में सोमवार को दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। वहीं, डीजल का भाव दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र में 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 54.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि सप्ताह के दौरान भाव 57 डॉलर प्रति बैरल के उपर चला गया था। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के फरवरी अनुबंध में 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 52.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Share

Leave a Reply