BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया सावधान: कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं

 कोरोना पर पीएम मोदी ने किया सावधान: कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
Share

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर लोगों में बढ़ती लापरवाही और बेलगाम होते केसों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सावधान किया है। पीएम मोदी ने लोगों से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जब तक इसकी दवाई नहीं आ जाती है ढिलाई नहीं बरतें। पीएम मोदी ने कहा, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 12,000 गांवों में निर्मित 1.75 लाख आवासों का लोकार्पण कर 1.75 लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने लाभार्थियों से बात की। लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए पीएम ने कहा, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।
 


 

 

गौरतलब है कि 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 97,570 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 लाख के पार हो गई। वहीं इस संक्रमण से अब तक 36,24,196 लोग ठीक हो चुके हैं और देश में स्वस्थ होने की दर 77.77 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46,59,984 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,201 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77,472 हो गई।

 

 


 

 

लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगे और इस समय दुनिया में सर्वाधिक नए केस भारत में ही सामने आ रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अब ब्राजील से भी आगे निकल गया है और अमे

रिका से भी अंतर घट रहा है।

 

 

Share

Leave a Reply