BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत में आज से बंद हुआ पबजी का सर्वर, कंपनी ने की आधिकारिक घोषणा

 भारत में आज से बंद हुआ पबजी का सर्वर, कंपनी ने की आधिकारिक घोषणा
Share

नई दिल्ली। भारत में पबजी (PUBG)मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट गेम्स को सुरक्षा चिंताओं के कारण प्रतिबंधित किया गया था। प्रतिबंध के दो महीने बाद डेवलपर PUBG Corp. ने एक फेसबुक पोस्ट में घोषणा की है कि वह 30 अक्टूबर को गेम्स के लिए भारत में सर्वर बंद कर रहा है। सर्वर चीनी कंपनी टेनसेंट गेम्स द्वारा चलाए जा रहे थे। हालांकि प्रतिबंध के तुरंत बाद नए डाउनलोड को रोकने के लिए 2 सितंबर को Google Play Store और Apple के ऐप स्टोर से गेम को हटा दिया गया था। लेकिन सर्वर बंद होने का मतलब है कि गेम अब उन मौजूदा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा जिन्होंने इसे प्रतिबंध से पहले डाउनलोड किया था।

प्रतिबंध के बाद PUBG Corp. ने टेनसेंट गेम्स से नाता तोड़ लिया था। हालांकि Tencent ने भारत के बाहर इस गेम्स को जारी रखा है। 752 मिलियन वैश्विक डाउनलोड में से 180 मिलियन लोगों ने PUBG को भारत में डाउनलोड किया था। PUBG मोबाइल eSports कंपनियों और पेशेवर मोबाइल गेमर्स के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत था।

PUBG Mobile India ने फेसबुक पेज ने बताया कि उन्होंने PUBG Mobile के पब्लिशिंग अधिकार PUBG के इंट्रेलेक्टचुअल प्रोपर्टी ओनर PUBG Corporation को वापस कर दिए हैं। उन्होंने आगे लिखा ``डियर फैन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के 2 सितंबर, 2020 के अंतरिम आदेश के अनुपालन के लिए, Tencent गेम्स भारत में यूजर्स के लिए सभी सेवा और एक्सेस को PUBG MOBILE नॉर्डिक मैप: Livik और PUBG Mobile Lite दोनों को 30 अक्टूबर, 2020 को समाप्त कर दिया जाएगा। PUBG MOBILE को भारत में पब्लिश करने के अधिकार PUBG इंट्रेलेक्चुअल प्रोपर्टी के मालिक को वापस कर दिए जाएंगे।`

उद्योग के सूत्रों के अनुसार बड़े पैमाने पर PUBG के लिए औसत दर्शक संख्या 2 मिलियन से अधिक थी। कई पेशेवर गेमर्स और ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट ने प्रतिबंध के बाद से अन्य मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम जैसे कि गरेना फ्री फायर पर स्विच करना शुरू कर दिया है। एक घरेलू गेम, FAU-G भी भारतीय गेमिंग स्टार्टअप nCore Games द्वारा विकसित किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply