छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 से अधिक अंक टूटा, निफ्टी 11,150 अंक से नीचे

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 से अधिक अंक टूटा, निफ्टी 11,150 अंक से नीचे
Share

मुंबई। वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चलने तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान से शुक्रवार को सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.31 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान से 37,833.16 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.10 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान से 11,132.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी के शेयर में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर लाभ में थे।

Share

Leave a Reply