छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,700 अंक के पार

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,700 अंक के पार
Share

मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्सÓ सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़कर 36,331.71 अंक पर पहुंच गया। विदेशी कोषों का प्रवाह बढऩे और एशियाई बाजारों में खरीदारी का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई।बीएसई सेंसेक्स कारोबार खुलने के साथ ही 36,389.01 अंक की ऊंचाई छूने के बाद शुरुआती दौर में 310.29 अंक यानी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 36,331.71 अंक रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक इस दौरान 99.70 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 10,707.05 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक करीब चार प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे तेज बढ़त वाला शेयर रहा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिन्द्रा, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और टेक महिन्द्रा के शेयरों में भी बढ़त का रुख रहा। इसके विपरीत बजाज आटो, पावर ग्रिड, टाइटन और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स इससे पिछले सत्र में यानी बीते शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 177.72 अंक बढ़कर 36,021.42 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 55.65 अंक की वृद्धि के साथ 10,607.35 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में शुद्ध खरीदारी की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 857.29 करोड़ रुपये की लिवाली की। कारोबारियों का कहना है कि कोविड- 19 की दवा जल्द आने, वृहद आर्थिक परिवेश में सुधार दिखने और प्रमुख वैश्विक बाजारों में खरीदारी तेज होने से घरेलू बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। हालांकि, कोविड-19 के बढ़ते मामलों से चिंता भी बरकरार है। शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में चार प्रतिशत की तेजी रही। उम्मीद की जा रही है कि सरकार आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिये और प्रोत्साहन दे सकती है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत बढ़कर 43.07 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Share

Leave a Reply