छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,500 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,500 के पार
Share

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की बढ़त हुई। इस दौरान वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी, सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों और कोविड-19 की वैक्सीन आने की उम्मीद से स्थानीय बाजार को मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 35,724.32 के उच्च स्तर को छुआ और फिर 249.01 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,663.46 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 76.50 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 10,506.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और टाइटन भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा और एचयूएल में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 498.65 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 35,414.45 पर और निफ्टी 127.95 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 10,430.05 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने 1,696.45 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। व्यापारियों के अनुसार वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी और विनिर्माण के सकारात्मक आंकड़ों के कारण स्थानीय बाजार को मजबूती मिली।

Share

Leave a Reply