BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युवती को घर से निकालकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया सात आरोपियों ने, एक अब भी फरार

युवती को घर से निकालकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया सात आरोपियों ने, एक अब भी फरार
Share

साहिबगंज, जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र में एक युवती को घर से निकालकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. यह घटना बीते शनिवार की है. पीड़िता अपनी मां की मौत के बाद नाना के घर रहती थी. शनिवार को युवती घर में खाना खा कर सो रही थी उसी दौरान घर में अकेला देखकर दो दरिंदे सोमेन हेम्ब्रम और अजय टुडू पहुंचे. इसके बाद युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठाकर तालाब के पास एक खेत में ले गए. यहां पहले से गांव के ही रवि, दुर्जन, नीलकमल सहित अन्य तीन युवक मौजूद थे. सबने मिलकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.


पुलिस को देखकर फरार हो गए थे सभी दुष्कर्म करने वाले


इस बीच बरहरवा थाना की पेट्रोलिंग वाहन गुजर रही थी. युवती के चिल्लाने की आवाज पर पुलिस वहां पहुंची. इस दौरान पुलिस को देख दुष्कर्मी फरार हो गए. पुलिस रात में ही युवती को लेकर थाने चली आई. सुबह उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया. परिजनों के सामने युवती ने इस मामले में बरहरवा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. 
इधर, बरहरवा थाने की पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान पर आठ नामजद आरोपियों के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है. इस मामले में डीएसपी यज्ञ नारायण तिवारी और डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि किसी को बख्सा नहीं जाएगा. युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. जल्द ही फरार आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. 


Share

Leave a Reply