BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का मामला निपटाने क्राइम ब्रांच DSP का ऑडियो वायरल

 सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का मामला निपटाने क्राइम ब्रांच DSP का ऑडियो वायरल
Share

भोपाल। क्राइम ब्रांच के डीएसपी दिनेश सिंह चौहान का एक कथित वीडियो जिसमें वे स्पा संचालक से रिश्वत मांग रहे हैं वह अब सवालों के घेरे में आ गई है |यानी जिस मामले में उन्हें निष्पक्ष जांच करनी थी उस मामले को वे पैसे लेकर निपटारा करना चाह रहे थे। उनके खिलाफ जांच जल्द शुरू हो गई है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह मामला- पिछले साल 2 दिसंबर का कोलार थाना इलाके का है। उस वक्त लंदन स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रान्च पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की थी। इस दौरान यहां सेक्स रैकेट से जुड़ी संदिग्ध चीजें मिली थीं। घटना स्थल से पुलिस ने 3 लड़कियों  सहित  2 युवकों  को हिरासत में लिया था।इस मामले के जांच प्रभारी डीएसपी दिनेश सिंह चौहान ही थे। 

जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें डीएसीप मामला सुलझाने के नाम पर स्पा संचालक से पैसे की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को छोड़ने  के नाम पर उन्होंने पहले  50 हजार रुपए मांगे और फिर दस हजार की मांग की। सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रान्च एडिसनल एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने कार्रवाई की बात कही है। पीएचक्यू और सरकार को ऑडियो क्लिप  भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस मामले  में जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी  दिनेश सिंह चौहान राजपत्रित अधिकारी हैं। उन पर साशन स्तर पर ही कार्रवाई  होगी। JUST36NEWS.COM इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।

डीएसपी बोले... यार, कोर्ट में देना होता है...

डीएसपी : अरे, राजेंद्र तुम आते क्यों नहीं हो?

आरोपी : अरे सर, आ ही रहा था, अनिल की वाइफ का फोन आ गया था.

डीएसपी : जल्दी से आ जाओ लेकर, जल्दी आओ. यहां खड़ा हूं, वल्लभ भवन के सामने.

आरोपी : सर, मेरी बात हुई थी उनसे. वो बोल रहे थे कि उतने पैसे नहीं कर पाएंगे. थोड़े बहुत कम-वम कर देंगे.

डीएसपी : ठीक है तुम मत आओ, वैसे भी तुम्हारे बयान हो चुके हैं

आरोपी : नहीं.. नहीं मैं आता हूं. गरीब आदमी हूं, कुछ का ही इंतजाम हुआ है.

डीएसपी : यार.. मैं ज्यादा तो नहीं बोल रहा हूं. वो तो कम है और क्या चाहिए?

आरोपी : दस हजार रुपए नहीं हो पाएंगे. 7-8 हजार रुपए की बात कर लेता हूं. सर, अब आप कर लीजिए, 50 तो मैंने पहले ही कर दिए हैं.

डीएसपी : वो बात नहीं है यार. चलान का मामला अलग है. वो कोर्ट में भी देना पड़ता है. चल कोई बात नहीं। ले आ तू, ले आ.

Share

Leave a Reply