BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट, लेकिन रिकवरी भी शुरू

चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट, लेकिन रिकवरी भी शुरू
Share

नई दिल्ली। आज लगातार दूसरे दिन सोने में तो गिरावट देखी ही जा रही है, चांदी की कीमतें भी आज लगातार दूसरे दिन गिरी हैं। चांदी में मंगलवार को तगड़ी तेजी आई थी, जिसके बाद बुधवार को करीब 1100 रुपये तक की गिरावट शुरुआती कारोबार में ही देखी गई। आज भी चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आज की गिरावट कल जितनी बड़ी नहीं है और उम्मीद है कि शाम को बाजार बंद होते-होते ये फिर से संभल जाए। 
 
 
बुधवार को चांदी 67,963 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी और आज गुरुवार को वह 393 रुपये की गिरावट के साथ 67,570 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। भले ही चांदी बड़ी गिरावट के साथ खुली, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही चांदी में रिकवरी भी देखने को मिली। 10 बजे तक ही चांदी में रिवकरी इतनी हुई कि गिरावट सिर्फ 63 रुपये बची। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि शाम तक चांदी में आई गिरावट फिर से बढ़त में बदल जाए। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 67,204 रुपये प्रति किलो न्यूनतम स्तर और 67,998 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छू लिया।
 
 
कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 1,540 रुपये की गिरावट के साथ 67,965 रुपये प्रति किग्रा रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,540 रुपये अथवा 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,965 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 10,182 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.67 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Share

Leave a Reply