BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बहन ने मांगी आर्थिक मदद तो भाई ने भेज दिया जहर, परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, जाने कहाँ की है खबर

 बहन ने मांगी आर्थिक मदद तो भाई ने भेज दिया जहर, परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, जाने कहाँ की है खबर
Share

गुरदासपुर। एक परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के बेटे का आरोप है कि जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसे मांगे तो मामा ने उनको जहर भेजकर कहा कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ले नहीं तो वह आकर उनके परिवार को मार देगा।

पढ़ें : बड़ी खबर: प्रियंका गांधी समेत कई नेता पुलिस की हिरासत में, जानिए क्या कहा राहुल ने 

दरअसल, ये मामला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल का है। जहां बहन द्वारा आर्थिक मदद मांगने पर भाई ने आत्महत्या करने का सुझाव दे डाला। जिससे दुखी होकर बहन ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ की मांग की। इसके बाद उसने अपनी 16 साल की बेटी और पति के साथ जहरीली दवाई निगल कर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भारती शर्मा बताया जा रहा है। उनका अपने भाई प्रदीप शर्मा से पैसे का लेन-देन था।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
वहीं, मृतक के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि उनका अपने मामा के साथ पैसों का लेन-देन था। जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसों को लेकर बात की तो उसके मामा ने उन्हें जहरीली दवाई भेज कर कहा कि वह जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ले नहीं तो वह सारे परिवार को मार देगा। तभी रात को परिवार के तीनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली। बेटे का आरोप है कि इस घटना के लिए उसके मामा और उसके साथी जिम्मेदार हैं जिन्होंने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। उसकी मांग है कि उसके मामा और उनके साथियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
 
 
वहीं, इस मामले में एसपी हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि कस्बा धारीवाल में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली है जिससे पता चला है कि मरने वाली औरत अपने भाई से परेशान थी। उन लोगों का आपस में पैसों का लेन-देन था। तीनों मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृत औरत के भाई समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Share

Leave a Reply