भयानक सड़क हादसा: बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 40 घायल एक की मौत, 14 लोगों की हालत गंभीर
उज्जैन। उज्जैन के पंवासा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बस और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई है जिससे घटना में करीब 40 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार 14 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यात्री बस में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे, ये बस यूपी से गुजरात की ओर जा रही थी। पंवासा थाना के मक्सी रोड में यह घटना हुई है।







.jpeg)












