BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाबालिग को प्यार के झूठे जाल में फंसा कर आरोपी ले गया माँ-बाप से दूर, 6 महीने बाद बेटी को देख माँ-बाप के उड़े होश...

 नाबालिग को प्यार के झूठे जाल में फंसा कर आरोपी ले गया माँ-बाप से दूर, 6 महीने बाद बेटी को देख माँ-बाप के उड़े होश...
Share

भाटापारा| अक्सर यह देखा गया है की प्यार में लोग कुछ भी करने को उतारू हो जाते है या कोई झूठे प्यार में फंसा कर फायदा उठाता है| ठीक इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग को एक झूठा प्रेमी अपने जाल में फंसा कर उसे भगा ले गया था आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| 
 
 
ग्रामीण थाना के निरीक्षक एनके चौहान ने बताया कि प्रार्थी ने 8 जुलाई 2019 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिक लड़की  7 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई है। उसकी खोजबीन आसपास गांव व रिश्तेदारों के यहां की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामला विवेचना में लिया। पुलिस टीम ने प्रार्थी से अपहृता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर कॉल डिटेल निकलवा कर कार्रवाई तेज कर दी। इस दौरान गुमशुदा लड़की एवं आरोपी का लोकेशन लगातार बदल रहा था जिसे 17 जनवरी को गुमशुदा लड़की को आरोपी सत्येंद्र डीडी (23) वर्ष साकिन बोदा मोहन थाना गिधपुरी के कब्जे से भंडारा महाराष्ट्र से विशेष मुस्कान टीम द्वारा लाया गया। जहां रेलवे स्टेशन भाटापारा से उसे बरामद किया गया। प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 366 376 04 06 पॉक्सो एक्ट लगाकर प्रकरण के आरोपी सत्येंद्र डीडी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेश चौहान, सहायक उपनिरीक्षक सीआर साहू, महिला आरक्षक रानी राठौर और मुस्कान टीम का विशेष योगदान रहा।
 

Share

Leave a Reply