BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी के तीसरे दिन प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा था प्रेमी

 शादी के तीसरे दिन प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा था प्रेमी
Share

मथुरा। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां एक नई नवेली दुल्हनियां अपनी शादी के तीसरे ही दिन ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। बता दे की प्रेमी को भाई बताकर दुल्हन ने अपने घर बुलाया था, पति को भी उसने यही बताया था कि ये भाई उसे बहुत प्यार करता है, इसलिए मिलने आया है। उसके आने के कुछ देर बाद ही दुल्हन रफ्फूचक्कर हो गयी। इस बात की जब भनक लगी तो लड़की के ससुरालवालों की पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि ये घटना पुरानी है, लेकिन मामले में एफआईआर दो दिन पहले दर्ज की गयी है।

पढिये पूरी खबर-
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 25 नवंबर को एक युवती के साथ हुई थी। 26 नवंबर को दुलहन विदा होकर ससुराल आई। घर में खुशी का माहौल था। मंगल गीत और बधाइयों का दौर जारी था। 28 नवंबर को दुलहन के गांव का ही एक युवक उसकी ससुराल पहुंच गया। युवक को दुलहन ने अपना भाई बताकर उसे घर में रख लिया। भाई समझकर ससुरालवाले भी निश्चिंत थे। 29 नवंबर की सुबह जब दूल्हे की आंख खुली तो दुलहन और युवक दोनों गायब थे। उन्होंने सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं हुई। 

ससुरालवालों ने मायके पक्ष से संपर्क किया और भाई के बारे में जानकारी दी। तब जाकर भेद खुला कि युवक उसका भाई नहीं बल्कि प्रेमी था। ससुराल और मायका पक्ष मंगलवार देर शाम शिकोहाबाद कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्षों ने अलग-अलग तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि दुलहन को लेकर भागे युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही नवविवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply