BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कोरोना के दबाव में आ सकता है शेयर बाजार, पढ़े पूरी खबर

कोरोना के दबाव में आ सकता है शेयर बाजार, पढ़े पूरी खबर
Share

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीन सप्ताह की मजबूती के बाद तेजी से बढ़ते कोरोना संकट के कारण आने वाले सप्ताह में दबाव देखा जा सकता है।

आर्थिक गतिविधियाँ दुबारा शुरू होने से पिछले सप्ताह निवेशक लिवाल रहे जिससे बीएसई का सेंसेक्स करीब चार महीने बाद 36 हजार अंक के पार बंद होने में सफल रहा। यह लगातार तीसरा सप्ताह था जब शेयर बाजार में तेजी रही लेकिन पिछले दो-तीन दिन में देश में कोरोना वायरस के नये मामले जिस तेजी से बढ़े हैं, यदि यही क्रम जारी रहा तो आने वाले सप्ताह में बाजार की तेजी पर ब्रेक लग सकता है।

गत सप्ताह सेंसेक्स 850.15 अंक यानी 2.42 फीसदी की मजबूती के साथ सप्ताहांत पर 36,021.42 अंक पर पहुँच गया। सप्ताह के पहले दो दिन बाजार में गिरावट रही जबकि आखिरी के तीन दिन तेजी देखी गई।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 224.35 अंक यानी 2.16 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 10,607.35 अंक पर पहुँच गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली कंपनियों में निवेशकों का विश्वास जहाँ कम रहा वहीं छोटी कंपनियों में उन्होंने शुद्ध रूप से बिकवाली की। सप्ताह के दौरान बीएसई का मिडकैप 0.23 प्रतिशत चढ़कर सप्ताहांत पर 13,288.70 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 0.22 फीसदी की गिरावट में 12,603.02 अंक पर बंद हुआ।

Share

Leave a Reply