लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Share

सिडनी/नई दिल्ली अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने 15 साल से अधिक समय तक तीनों प्रारूपों में अंपायरिंग करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की गुरूवार को घोषणा कर दी। 2012 से आईसीसी अंपायरों की एलीट पैनल के नियमित सदस्य ओक्सेनफोर्ड 62 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। हाल में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में उन्होंने आखिरी बार अंपायरिंग की है।
आईसीसी ने ओक्सेनफोर्ड के हवाले से कहा, ` बतौर अंपायर अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को मैं गर्व से देखता हूं। यह विश्वास ही नहीं होता कि मैंने 200 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है। मैंने इतने लंबे समय अंपारिंग करने की कभी कल्पना नहीं की थी।`
ओक्सेनफोर्ड ने जनवरी 2006 में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच से अपने अंपायरिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने पिछलेतीन पुरूष विश्व कप और तीन टी 20 विश्व कप में भी अंपायरिंग की है। वह महिला टी 20 विश्व कप 2012 और 2014 में भी अंपायर रहे चुके हैं।

60 वर्षीय ब्रूस ने कहा, ` मैं आईसीसी, क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आईसीसी एलीट तथा अंतर्रष्ट्रीय पैनल के अपने साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इतने साल मेरी हौसला अफजाई की।


Share

Leave a Reply