BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार देर रात 2 बजे सांस लेने में तकलीफ  के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। एम्स की तरफ से मंगलवार सुबह कहा गया, गृहमंत्री को कोविड-19 के बाद की निगरानी के लिये भर्ती किया गया है। वह ठीक महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से अपना कार्य निरंतर कर रहे हैं। उन्हें 14 अगस्त को कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिली थी। शाह बीते दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और हाल ही में ठीक होकर घर लौटे हैं।
 
 
बताया गया कि गृह मंत्री इससे पहले होम आइसोलेशन में थे और फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन के चेयरपर्सन डॉक्टर प्रोफेसर आरती विज ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि 'बीते 3-4 दिनों से अमित शाह को शरीर दर्द और थकान की शिकायत थी। वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाए गए थे। उन्हें एम्स के पोस्ट कोविड केयर में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं और अस्पताल से अपना काम कर रहे हैं। कोविड-19 का इलाज करा रहे केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक आयी है।
 
 
55 वर्षीय शाह ने यह भी कहा था कि डॉक्टरों की सलाह पर वह अगले कुछ दिनों तक घर में पृथक-वास में रहेंगे। अमित शाह ने ट्वीट किया था, 'आज मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मुझे और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अभी कुछ और दिनों तक घर में पृथक-वास में रहूंगा।
 
 
शाह ने गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी धन्यवाद दिया। वह इसी अस्पताल में भर्ती थे। शाह ने दो अगस्त को खुद ट्विटर पर बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

Share

Leave a Reply