छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

उन्नाव रेप पीड़िता ने मानी अपनी जिंदगी से हार, पांचों आरोपि हुए गिरफ्तार...

 उन्नाव रेप पीड़िता ने मानी अपनी जिंदगी से हार, पांचों आरोपि हुए गिरफ्तार...
Share

नई दिल्ली। उन्नाव के बिहार थाना इलाके में 20 साल की रेप पीड़िता को गुरुवार की सुबह पांच लोगों ने जिंदा जला दिया था। करीब 40 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई| डॉक्टरों ने बताया था कि पीड़िता का शरीर 90 पर्सेंट तक जल चुका है। इस घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर बताया था कि शिवम त्रिवेदी नाम के शख्स ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर रायबरेली ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि त्रिवेदी ने मोबाइल में उसका विडियो बना लिया था। विडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार रेप करता रहा। 

युवती ने कहा कि शिवम ने कई शहरों में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन शिवम नहीं माना। युवती को जलाने वाले एक अन्‍य आरोपी ने भी उससे रेप किया था जो कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पीड़िता रायबरेली में अपनी बुआ के यहां रहती थी। पीड़िता ने बताया था कि गुरुवार सुबह 4 बजे वह ट्रेन पकड़ने के लिए बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी। इस बीच, मौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर, शुभम, शिवम और उमेश ने उसे घेर लिया और डंडे, चाकू से वार किया। इस बीच जब वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई तो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

उन्नाव रेप पीड़िता को जलाए जाने के मामले की जांच एसआईटी कर रही है। लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया है कि इस एसआईटी का नेतृत्व एएसपी स्तर के एक अधिकारी करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता का इलाज सरकारी खर्चे पर कराने का ऐलान किया था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसे नाजुक हालत में लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

Share

Leave a Reply