BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्मी में जनता के घरों में पानी नहीं पहुंचाता और बरसात में जनता के घरों से पानी निकल नहीं पाता - मीनल चौबे

गर्मी में जनता के घरों में पानी नहीं पहुंचाता और बरसात में जनता के घरों से पानी निकल नहीं पाता - मीनल चौबे
Share

रायपुर ! भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे व  वरिष्ठ पार्षदों के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम मुख्यालय के गेट पर  प्रदर्शन किया । भाजपा पार्षदों ने कहा कि यह भारत का एकलौता अनोखा नगर निगम होगा । जो गर्मियों में जनता के घरों तक पानी नहीं पहुंचा पा रही है और बरसात में जनता के घरों में भरे पानी को बाहर नहीं निकाल पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिले अमृत मिशन का लगभग 139 करोड़ का भुगतान हो चुका है । केंद्र से पैसे मिलने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछले 2 वर्षों से राज्य के हिस्से का पैसा न दे पाने के कारण रायपुर के सैकड़ों गरीब बेघर हो गए है। 

नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि आज निगम में सारे कार्य कछुआ गति से चल रहे हैं ना श्रमिक कार्ड बन पा रहा है ना आयुष्मान कार्ड बन पा रहा है किसी भी प्रकार की शिकायत पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है इसे लेकर भाजपा पार्षद दल ने प्रदर्शन किया है यदि शीघ्र कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो हम इस प्रश्न को और विस्तार देंगे आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप भाजपा पार्षद दल में उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, वरिष्ठ पार्षद पार्षद प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे, जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू, रोहित साहू, कमलेश्वरी वर्मा , दीपक जायसवाल, शुशीला धीवर, सरिता वर्मा,कामिनी देवांगन, सीमा साहू,भोला साहू,विश्वादिनी पांडे, तिलक पटेल ,टेशू साहू,सीमा कंदोई,चंद्रपाल धनगर,गोदावरी गज्जू साहू,जयमोहन साहू सरिता दूबे , रवि धनगर उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply