BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भारी फजीहत के बाद व्हाट्सएप का यूटर्न: नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को किया स्थगित

 भारी फजीहत के बाद व्हाट्सएप का यूटर्न: नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को किया स्थगित
Share

वाशिंगटन। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट करने की घोषणा की, जिसके बाद यूजर्स में नाराजगी देखने को मिली। यहां तक कि लोगों ने व्हाट्सएप से दूरी भी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप ने कई माध्यमों से अपने यूजर्स को ये बताने की कोशिश की कि व्हाट्सअप आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है। लेकिन अब इन सबके बाद व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उसने अपनी प्राइवेसी अपडेट को स्थगित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि लोगों के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण गोपनीयता अपडेट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

दी गई ये सफाई-
व्हाट्सएप ने कंपनी के ब्लॉग में कहा कि हमने इतने लोगों से सुना है कि हमारे हालिया अपडेट को लेकर कितना भ्रम है। चिंता पैदा करने के लिए बहुत सी गलत जानकारियां हैं। हम हर किसी को हमारे सिद्धांतों और तथ्यों को समझने में मदद करना चाहते हैं। व्हाट्सएप एक सरल विचार पर बनाया गया था: आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जो भी शेयर करते हैं वह आपके बीच रहता है। इसका मतलब है कि हम आपकी व्यक्तिगत बातचीत को हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखेंगे, ताकि व्हाट्सएप या फेसबुक इन निजी संदेशों को न देख सकें। यही कारण है कि हम हर किसी के मैसेजिंग या कॉलिंग के लॉग नहीं रखते हैं। हम आपकी शेयर्ड लोकेशन भी नहीं देख सकते हैं और हम आपके कॉन्टैंक्ट्स फेसबुक से साझा नहीं करते हैं।

नई पॉसिली से दूसरे एप्स को फायदा-
इससे पहले नई पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में लिखा कि 8 फरवरी को किसी को भी अपना अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं करना होगा। व्हाट्सएप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में गलत जानकारी को सही करने के लिए हम बहुत कुछ करने जा रहे हैं। वहीं व्हाट्सएप की इस किरकिरी का फायदा सिग्नल एप को हुआ है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का हल्ला होने के बाद सिग्नल एप को को धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है। 

यही वजह है कि देखते ही देखते सिग्नल एप्पल एप स्टोर पर व्हाट्सएप को पछाड़ कर भारत में शीर्ष फ्री एप बन गया। भारत के अलावा यह जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रिया, फिनलैंड, हांगकांग और स्विट्जरलैंड में व्हाट्सएप को पछाड़ कर टॉप पर आ गया है। वहीं जर्मनी और हंगरी में सिग्नल गूगल प्ले स्टोर में भी टॉप फ्री एप में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।

Share

Leave a Reply