BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
Share

कर्नूल । आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में रविवार तड़के एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कर्नूल जिले में वेल्दुर्ती मंडल के मदारपुर गांव के पास हुआ। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि यात्रियों से भरी बस टक्कर के बाद पलट गई। दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बस में 17 यात्री सवार थे। चालक समेत 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस चित्तूर जिले से राजस्थान के अजमेर जा रही थी। बस मदारपुर गांव सुबह करीब साढ़े तीन बजे पहुंची। यहां बस गलत साइड में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। आठ महिलाओं और एक बच्चा समेत 13 की मौत हो चुकी है। जबकि दो बच्चों समेत चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  आंध्र प्रदेश में ट्रक से टकरा कर बस के पलटने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। मोदी ने कहा, जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

शव निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

बस के पलटने के बाद शवों को निकालने में पुलिस का खास मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया क्योंकि पुलिस को अंधेरे में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को निकालने में काफी समय लग गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 


Share

Leave a Reply