14 जून : कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 9,73,158 हुए
सक्रिय मामलों की संख्या 66 दिनों के बाद 10 लाख से कम हुई
पिछले 24 घंटे में 70,421 नये मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 74 दिनों के बाद सबसे कम
देश में अब तक कुल 2,81,62,947 लोग कोविड-19 से उबरे
पिछले 24 घंटे में 1,19,501 लोग कोविड-19 से उबरे
लगातार 32वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा
रिकवरी रेट बढ़कर 95.43 प्रतिशत हुआ
साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर पांच प्रतिशत से कम हुआ, इस समय 4.54 प्रतिशत
दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.72 प्रतिशत, लगातार 21वें दिन 10 प्रतिशत से कम
जांच की क्षमता में काफी वृद्धि– अब तक कुल 37.96 करोड़ जांच की गयी







.jpeg)












