नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING NEWS: उत्तरप्रदेश मे कोविड-19 के नए वैरिएंट कप्पा वैरिएंट के 2 नए मामले मिले

BREAKING NEWS: उत्तरप्रदेश मे कोविड-19 के नए वैरिएंट कप्पा वैरिएंट के 2 नए मामले मिले
Share

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश से कोविड-19 के नए वैरिएंट का केस सामने आया है, इस वैरिएंट का नाम कप्पा वैरिएंट (Kappa Variant) है, उत्तरप्रदेश मे कप्पा वैरिएंट का पहली बार पता चला है, संत कबीरनगर में एक मरीज कप्पा वैरिएंट से पॉजिटिव पाया गया. 66 साल के इस मरीज की मौत हो चुकी है, यह मरीज जून में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती था|

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) अस्पताल में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आए 109 सैंपल्स में से 107 में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है जबकि दो मामलों में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है|


जब राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर कम होती दिख रही है, तब ऐसे वैरिएंट मिलने से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है क्योंकि डेल्टा, अल्फा और कप्पा जैसे वेरिएंट अधिक संक्रामक होते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है क्योंकि राज्य हाल ही में लॉकडाउन प्रतिबंधों से बाहर आया है|


जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशाला की एक प्रक्रिया है जो वायरस के म्यूटेंट को चिह्नित करने और रोग के प्रकोप को ट्रैक करने में सहायक होती है. वर्तमान में राज्य में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.04 प्रतिशत है|

कप्पा वैरिएंट के बारे में पूछे जाने पर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पहले भी इस प्रकार के मामले राज्य में पाए गए थे. समाचार एजेंसी PTI ने प्रसाद के हवाले से कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है. यह कोरोनावायरस का एक प्रकार है और इसका इलाज संभव है."


Share

Leave a Reply