दो हफ्ते से भूखी 20 बिल्लियों ने मालकिन को काट-काटकर मार डाला
रूस : यह घटना रूस के रोस्तोव क्षेत्र के बटायस्क इलाके की है। जहाँ करीब 20 बिल्लियों ने एक महिला को इतना काटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक कि बॉडी दो हफ्ते के बाद मिली, जिसके कुछ ही हिस्से शेष बचे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी कि भी आंखे फटी कि फटी रह गई ।
महिला के एक सहकर्मी ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसमें बताया गया कि वह अपने बॉस से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को महिला का आंशिक रूप से खाया हुआ शरीर उसके घर के अंदर भूखी बिल्लियों से घिरा हुआ मिला।
पुलिस का मानना है कि दो सप्ताह पहले ही महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे।







.jpeg)












