मुख्यमंत्री बघेल की बड़ी टिप्पणी – अब ईडी के ताबड़तोड़ छापे पड़ेंगे, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। CG BIG NEWS : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद अब देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि परिणाम से भाजपा के शीर्ष के नेता अब तक उबर नहीं पाए हैं। हिंसक प्राणी जब घायल हो जाता है, तो और ताबड़तोड़ हमला करता है। अब ईडी के ताबड़तोड़ छापे पड़ेंगे।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में भाजपा के चावल घोटाले के आरोप को नकारते हुए कहा कि हम पर लगाया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं बचा है। रमन सिंह की सरकार में हजारों करोड़ों का घोटाला हुआ। चुनाव के बाद 12 से 14 लाख राशन कार्ड काटा, फिर रमन सिंह बताएं कि वसूली के लिए क्या कार्रवाई की।